
पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने पीडि़त से की जानकारी
पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया तथा दुकान में तोडफ़ोडक़र सामान नष्ट कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर चले गये। घटना की जानकारी होने पर पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने पहुंचकर पीडि़त से जानकारी की। घायल की तहरीर पर पुलिस ने नामदर्ज सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी अनूप पाठक पुत्र केशव गोपाल ने बाजार कला निवासी अकरम मेहताब पुत्र जल्लू तथा 5-6 अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि पूर्व में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में वोट डालने को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया था। बुधवार को पीडि़त अपने साथी राहुल रावत के साथ बाला जी भण्डार पर खड़ा था। चुनावी रंजिश के चलते आरोपगीण आये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया तथा दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। आसपास के लोगों को आता देख आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पीडि़त का कहना है आरोपीगण इससे पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके है। वहीं जानकारी होने पर भाजपा नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि उनके किसी भी कार्यकर्ता के साथ गुंडई व अराजकता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147, 323, 504, 427ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
