भारतीय मूल के एशले टेलिस की अमेरीका में गिरफ्तारी

समृद्धि न्यूज। भारतीय मूल के प्रमुख अमेरिकी विश्लेषक एशले टेलिस को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीनी अधिकारियों से मिलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टेलिस, जो अमेरिका-भारत संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण आवाज थे, उनकी गिरफ्तारी गोपनीय जानकारी के दुरुपयोग पर ट्रंप प्रशासन के सख्त रुख को दिखाती है। अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे भारतीय मूल के एश्ले जे तेलीस पर गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन के अधिकारियों से संपर्क रखने का आरोप लगा है। अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों के हवाले से खबर दी है कि तेलीस के वर्जिनिया के वियना स्थित घर, गाड़ी और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर 11 अक्तूबर को मारे गए छापे में कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक संघीय अदालत के आदेश पर अमेरिकी जांचकर्ताओं ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। तेलीज कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के टाटा चेयर और वरिष्ठ फेलो हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और एशियाई मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।
सुरक्षा एजेंसियों शुक्रवार को टेलिस को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन औपचारिक तौर पर उन पर आरोप सोमवार को लगाए गए। टेलिस ने राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में काम किया था और एफबीआई के एक हलफनामे में उन्हें विदेश विभाग के सलाहकार और पेंटागन के नेट असेसमेंट कार्यालय के एक ठेकेदार के रूप में दिखाया गया है। वह वाशिंगटन थिंक टैंक, कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में एक वरिष्ठ फेलो भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *