उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ तरुण गाबा द्वारा जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के 26 जुलाई 2025 को प्रस्तावित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर पहुँच व्यवस्थाओं को देखा गया। इस अवसर पर स्टेज हेलीपैड सेफ हाउस वी आईपी गैलरी बैरिकेडिंग पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को मौके पर जाकर देखा और मुख्य विन्दुओ पर जानकारी लेकर संबंधित अधिकारी को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिया । तत्पश्चात कल के कार्यक्रम मे लगे सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफ किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
