समृद्धि न्यूज। इसरो ने ऐतिहासिक मिशन ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लॉन्च कर दिया है। अगर यह मिशन कामयाब होता है, तो करीब 6 लाख इंटरनेट यूजर्स को फायदा होगा। अमेरिका के एक नई पीढ़ी के कम्यूनिकेशन सैटेलाइट को ले जाने वाले एलवीएम-एम6 रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती मंगलवार को ही शुरू हो गई थी। इसरो का यह कमर्शियल मिशन सुबह 8 बजकर 55 मिनट और 30 सेकंड पर लॉन्च हुआ। इसरो ने बताया कि 6,100 किलोग्राम वजनी यह कम्यूनिकेशन सैटेलाइट एलवीएम3 के प्रक्षेपण इतिहास में पृथ्वी की निम्न कक्षा (एलईओ) में स्थापित किया जाने वाला अब तक सबसे भारी पेलोड है। इससे पहले सबसे भारी पेलोड एलवीएम3-एम5 कम्यूनिकेशन सैटेलाइट-03 था, जिसका वजन करीब 4,400 किलोग्राम था और जिसे इसरो ने दो नवंबर को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था।
