तुर्किये में बड़ा विमान हादसा: लीबियाई सैन्य प्रमुख समेत 8 लोगों की मौत

समृद्धि न्यूज। तुर्किये में बड़ा विमान हादसा हो गया है। जिसमें लीबिया सैन्य प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को लीबिया की सुरक्षा और राजनीति के लिहाज से गंभीर झटका माना जा रहा है। तुर्किये में बड़ा विमान हादसा होने से हडक़ंप मच गया। इस विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल हद्दाद समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबे ने तुर्किये में हुए विमान हादसे के बारे में जानकारी दी है। प्राइवेट जेट में लीबिया के मिलिट्री चीफ, चार अन्य अधिकारी और तीन कू्र मेंबर्स थे। कै्रश होने के बाद विमान में सवार सभी लोग मारे गए। लीबियाई अधिकारियों ने बताया कि कै्रश का कारण विमान में तकनीकी खराबी थी। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबे ने विमान हादसे में देश के सैन्य प्रमुख मिलिट्री चीफ मुहम्मद अली अहमद अल हद्दाद समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरे के बाद अपने देश लौट रहा था, प्रधानमंत्री दबीबे ने इस घटना को दुर्घटनापूर्ण और बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह लीबिया के लिए एक बड़ी क्षति है। लीबिया के अधिकारियों के अनुसार उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद विमान से संपर्क पूरी तरह टूट गया। प्रारंभिक जानकारी में कहा गया है कि यह संपर्क तकनीकी खराबी के कारण समाप्त हुआ। तुर्किये के अधिकारियों ने बताया कि लीबियाई प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय रक्षा वार्ता के लिए अंकारा में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *