शतचंडी यज्ञ का हुआ आयोजन, 12 फरवरी तक चलेगा महायज्ञ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में अग्नि अखाड़ा दांडी मंडल संत समिति अध्यक्ष श्री श्री 108 शिव स्वरुप बच्चा स्वामी अखाड़े से 5100 कलशों के साथ भव्य यात्रा निकाली गयी। पीले वस्त्रों में महिलायें, युवतियां व पुरुष जयकारे लगा रहे थे। जिससे मेले का माहौल भक्तिमय नजर आया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पांचाल गंगा घाट से गंगा जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां से यात्रा में शामिल महिलाएं, युवतियां व पुरुष वर्ग गंगाजी घाट पहुंचे और पूरे मेले रामनगरिया की परिक्रमा की। यज्ञाचार्य पंडित रामहरि पाठक ने कलश स्थापित कराकर शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ कराया। शतचंडी महायज्ञ का आयोजन जन कल्याण की भावना से किया गया। 12 फरवरी तक चलने वाले महायज्ञ में विधि विधान से पूजन आदि कार्य संपन्न कराया जाएगा। यज्ञशाला में देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कलश यात्रा में आचार्य मुकुट राम मिश्र, जगदीश त्रिवेदी, अमित बाजपेई, कमलेश कुमार शुक्ला, प्रथम मिश्रा, शिवराम आश्रम, दंडी स्वामी देव आश्रम, दंडी स्वामी रामदेव, आश्रम दंडी स्वामी सिद्धेश्वर आश्रम, घंटी स्वामी मंगल स्वरूप, आश्रम दंडी स्वामी श्याम नाथ शास्त्री, दयाल बाबा बंदा वाले सहित सभी अखाड़ों के संत मौजूद रहे।
बच्चा स्वामी क्षेत्र मेला रामनगरिया से जयकारे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा
