Headlines

कन्नौज : BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाए गंभीर आरोप

डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है

सुब्रत पाठक से बताया जान को खतरा

कन्नौज:  पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सुब्रत पाठक पर हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सुब्रत पाठख उनकी राजनीतिक छवि खराब कर रहे हैं.  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के नाम पर दिये 50 लाख रुपये मांगने पर रंजिश मानने का आरोप लगाया है।

गैंगेस्टर अपराधियों से मिलकर सुपारी किलर से पूरे परिवार की हत्या करवाने की धमकी दी है. नेहा त्रिपाठी ने कहा कि ये लोग मेरा चारित्रिक, शारीरिक , आर्थिक शोषण करते आ रहे हैं, जो अब नहीं होगा. नेहा त्रिपाठी ने कन्नौज के डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा अनुपम दुबे और भूमाफिया से नाम जोड़कर राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जिम्मेदार होंगे. छिबरामऊ क्षेत्र के चपुन्ना की रहने वाली हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *