खाकी बनी हैवान, श्रद्धालु महिला पुरुषों को लाठियों से जमकर पीटा

पुलिस की पिटाई में आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुष श्रद्धालु घायल
शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर घंटों जाम में फंसे श्रद्धालु व वाहन चालक
भीड़ ने सीओ व एसडीएम से खींचतान व अभद्रता, लगे पुलिस मुर्दाबाद के नारे
ढाईघाट पर पहनावन पहनाने आये थे श्रद्धालु, घटना से श्रद्धालुओं में रोष
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाईघाट स्थित गंगा नदी पर रामनगरिया मेले का आयोजन चल रहा है। माघ मेले को देखते हुए यहां श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है। श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामनायें पूर्ण होने पर श्रद्धा के अनुसार चढ़ावन ओर पहनावन किए जाने का कार्य जारी है। सुरक्षा के लिहाज से गंगा नदी तथा अलग-अलग क्षेत्रों गस्त व्यवस्था जारी है। बताया गया है कि बुधवार को थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर के ग्राम बेहटा निहाल रहमादादपुर से एक परिवार के दो ट्रालियों से 60-70 लोग महिला पुरुष श्रद्धालु जो मनोकामना पूर्ण होने पर गंगा मैया को पहनावन पहनाने के लिए ढाईघाट शमशाबाद आए थे। बताते हैं जिस वक्त गंगा नदी में नाव के जरिए श्रद्धालुओं द्वारा पहनावन पहनाई जा रही थी उसी दौरान गस्तरत पुलिसकर्मियों क्रमश: शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद द्वारा श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज कर दिया गया। बताया गया है विवाद इतना बड़ा की पुलिस पीएसी के जवानों द्वारा महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। श्रद्धालुओं के पीएसी व पुलिस के द्वारा महिला व पुरुष तथा बच्चों की लाइन लगाकर बर्बरतापूर्वज पिटाई की गई। पुलिस की इस बर्बरता में सनोज कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी बेहटा निहाल थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर घायल हो गया। जिसका पैर टूट गया, जबकि अन्य लोगों में बादाम सिंह पुत्र अवध बिहारी के अलावा मंजू पत्नी स्वदेश, विपिन पुत्र सुरेशचंद्र, लौंगृश्री, माया देवी पत्नी अवध बिहारी, रानी पत्नी अमर सिंह, गुड्डी देवी पत्नी अंकेश कुमार, रीता देवी के अलावा ममता देवी व उनका देवर उदयवीर तथा सोनम नामक युवती सहित एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के साथ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज व अभद्रता की गई। जिसके बाद श्रद्धालु उत्तेजित हो गए और पुल पर घायल को चारपाई पर लिटाकर जाम लगा दिया। श्रद्धालु इतने ज्यादा उग्र हो गए कि उन्होंने पुल पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों जनपदों की सीमाओं में लंबा चौड़ा जाम लग गया जो कि लगभग 4 किलोमीटर से अधिक का था। ये जाम लगभग 4 घंटे से अधिक देर तक लगा रहा। सबसे बड़ी बात यह थी जाम में फंसने वाले आम लोग व श्रद्धालु बेहाल हो गए। पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को बहाल करने की बजाए आनंद के गोते लगा रहा था। श्रद्धालुओं के अनुसार पहनावन के लिए आए सभी श्रद्धालुओं से अभद्रता की गई। पुलिस के इस क्रूर रवैए को लेकर श्रद्धालु तरह-तरह की चर्चाएं कर उन्हें कोस रहे थे। बताया गया है पुलिस कर्मियों की पिटाई से सनोज कुमार घायल हो गये। बताते हैं पिटाई से सनोज कुमार का पैर टूट गया। आम श्रद्धालुओं का कहना था पुलिस प्रशासन को यहां आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया या फिर बर्बर व्यवहार के लिए। वहीं जाम की सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों के साथ उग्र ग्रामीणों ने खींचातानी कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। श्रद्धालुओं को मनाने के लिए पहुंचे एसडीएम कायमगंज रविन्द्र कुमार, सीओ संजय सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह, कायमगंज कोतवाल रामौतार की मानमनौव्वल के बावजूद भी उत्तेजित ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद एसडीएम कायमगंज ने घायल श्रद्धालुओं से आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के आश्वाशन पर जाम खुलवाया जा सका। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु भेज दिया गया है।

बोले जिम्मेदार
एसडीएम कायमगंज ने बताया कि थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर के ग्राम बेहटा निहाल रहमादादपुर से कुछ लोग गंगा स्नान करने आये थे। वह बीच में गंगा स्नान करने चले गये। जिस पर कांस्टेबिल हरीश कुमार ने जब उन्हें रोका, तो वह कांस्टेबिल के साथ हाथापायी करने लगे। साथ ही फ्लड पीएसी कैंप पर धाबा बोल दिया। पुलिस ने जब बल का प्रयोग किया, तो पुल पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब कहीं यातायात सुचारु हो सका। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी और एसपी एसपी को सौंपी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *