रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकाली गयी शोभायात्रा

कंपिल, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत कंपिल में प्रभू श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। पुष्पों की वर्षा से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में जय श्री राम, भारत माता की जय के उद्घोष व डीजे के भजनों ने युवाओं में जोश भर दिया।
अयोध्या धाम में प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर के रामलीला मैदान से श्रीराम की शोभायात्रा का आरंभ हुआ। शोभायात्रा कंपिल बाईपास से होती हुई सिवारा मार्ग से पट्टी मदारी पहुँची। महिलाओं व पुरूषों ने प्रभू श्रीराम के स्वरूप की आरती कर विश्व कल्याण की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। नगर मुख्य मार्ग से शोभायात्रा चौराहे पर पहुँची। वहाँ भक्तों के द्वारा राहगीरों को प्रसाद वितरण किया गया। माथे पर चंदन का लेप गले में जय श्रीराम लिखें अंगवस्त्र और डीजे पर बजते भजनों ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जय श्रीराम, मोदी-योगी जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिसके बाद शोभायात्रा गंगा मार्ग से होती हुई रामेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुँची। लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भाजपा नेता निशांत गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ है। यह दिन महान संतों व बलिदानियों की त्याग तपस्या और संघर्ष के बाद आया है। यह मंदिर हमारी संस्कृति व अध्यात्म की महान धरोहर है। इस दौरान विवेक शुक्ला, बबलू शुक्ला, विनय शुक्ला, भूरे श्रीवास्तव, सत्यम वर्मा, रजनेश वर्मा, अवनीश शाक्य, भूरे श्रीवास्तव, आलोक राजपूत, सुरेंद्र सैनी, धर्मेंद्र यादव, अंकित गंगवार आदि सौकड़ों की संख्या में सनातनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *