फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत कनोडिया बालिका इंटर कालेज की कक्षा 12 की कु0 शैलेजा पाठक को 01 दिवस के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया। कु0 शैलेजा पाठक द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यालय परिसर में संचालित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया तथा समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग में संचालित सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक उपलब्ध कराया जाये। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों एवं दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन करते हुए कार्यों को समय से निष्पादित करायें।
मिशन शक्ति के तहत कु0 शैलेजा एक दिन की बनी सीएमओ
