थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक? तेंदुए के हमले से 15 घायल, अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक, तेंदुए के हमले से दो छात्र, तीन वन विभाग कर्मी सहित 15 लोग घायल हो गये है। जिन्हे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेंदुआ आने की खबर मिलते ही आसपास गांव में दहशत फैल गयी, लोग अपने-अपने छोटे बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे है। सूचना पर एडीएम व एसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गये। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर तेंदुए को पकड़े के लिए जाल बिछा दिया है।जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जसमई के मजरा मटा मड़ैया व खतबापुर गांव में लोग रोज की भांति अपने काम व छात्र स्कूल जा रहे थे, तभी खेत में छिपे एक तेेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए हुए हमला से लोग डर गये और भागने लगे। इस दौरान एक-एक कर लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें छात्र व अन्य ग्रामीण है। सूत्रों की माने तो सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक किसान अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी खेत में छिपे तेेंदुए ने हमला कर दिया और बुरी तरह घायल हो गया। चीखपुकार करना शुरु कर दी। शोर सुनकर तेेंदुए भाग गया। वहीं कुछ बच्चे स्कूल जा रहे थे, उन पर भी तेेंदुआ ने हमला कर दिया। तेेंदुए के हमले से दो छात्र घायल हो गये। तेेंदुआ आने की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी और लाठी-डंडा लेकर निकल गये। ग्रमाीणों ने अपने बच्चों को स्कूल जाने भी दिया और बच्चों को घर बाहर भी नहीं निकलने दिया गया गया। सूचना वन विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। रेस्क्यू करने पहुंचे वनरक्षक दरोगा सिद्धार्थ दुबे, वन दरोगा ताबिद, वनरक्षक सचिन तेंदुए को पकडऩे का प्रयास कर रहे थे, खूंखार तेेंदुआ ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे तीन वन विभाग के कर्मी घायल हो गये। गांव वाले वन विभाग की मदद के लिए लाठी-डंडा लेकर आ गये, लेकिन तेेंदुआ ने फिर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिससे भगदड़ मच गयी।

तेेंदुए के हमले से लगभग 15 लोग घायल हो गये। जिन्हे आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोगों के घायल होने की जानकारी मिलते ही एडीएम व एसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गये और वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ जल्द पकडऩे के निर्देश दिये। सभी घायलों का लोहिया में इलाज चल रहा है। तेंदुआ आने से आसपास के गांव में भी दहशत फैल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *