नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। लोधी राजपूत एकता दिवस महारैली का शुभारंभ अमित राजपूत तथा दो नगर पंचायत अध्यक्षों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उम्मरपुर सलेमपुर से लोधी राजपूत एकता दिवस बाइक महारैली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन के दौरान अमित राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष नवाबगंज अनिल राजपूत तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पति संकिसा राहुल राजपूत ने स्व0 लोधी अमर सिंह महतो के बलिदान दिवस 31 दिसंबर के अवसर पर बाइक रैली कार्यक्रम का लोधी राजपूत एकता के नाम से शुभारंभ किया। जिसको नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत व नगर पंचायत अध्यक्ष पति संकिसा राहुल राजपूत व अमित राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाइक रैली सलेमपुर उम्मरपुर से शुभारंभ होकर कस्बा नवाबगंज होते हुए जसमई के लिए रवाना हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी डीजे की धुन पर बाइक रैली में शामिल हुए। इस मौके पर अमित राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष नवाबगंज अनिल राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष संकिसा के पति राहुल राजपूत, राजपूत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राजपूत, लोधी अनुज राजपूत, अभय राजपूत, हेम सिंह राजपूत, सुनील राजपूत, प्रदीप राजपूत तथा राजपूत सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली में मौजूद रहे।
नगर में निकाली गयी लोधी राजपूत एकता दिवस महारैली
