फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गौ माता जन जागृति यात्रा अयोध्या से प्रारम्भ हो चुकी है। जो वृंदावन धाम तक जायेगी। अयोध्या के हनुमान गाढ़ी मंदिर से सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सनातन संस्कृति के प्रदेश अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं पवन कुमार चौहान आध्यात्मिक प्रकोष्ठ ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण और संवर्धन है। इस यात्रा के माध्यम से आम जनजीवन में गौवंश के प्रति मानव समाज के कर्तव्यों एवम् गौवंश के प्रति जागरूक करना ृहै। अध्यक्ष ने कहा कि गौमाता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। गौमाता भारत की ही नहीं वरन् पूरे विश्व का गौरव हैं। भारत में गौ माता को राष्ट्र माता व गौवंश को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा दिया जाए। इसके लिए राष्ट्रीय सनातन संस्कृति संगठन दृढ़ संकल्पित है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख प्राथमिकता में गौ रक्षा हो, प्रदेश में गौशालाओं की स्थिति पर भी मुख्यमंत्री की हमेशा पैनी नजर रहती है। हम सबको सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है की गोवंश का संरक्षण और संवर्धन करें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत जैसे देश में गोवंश की करुण कथा कहने से हृदय विदीर्ण होता है कि राम कृष्ण की माटी पर दर-दर ठोकर खाती गौमाता भारत के भविष्य निर्माताओं को शाप दे रही है राष्ट्रीय सनातन संस्कृति संगठन गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए आज से 6 जनवरी तक चलने वाली यात्रा अयोध्या धाम से गौ माता जन जागृति संकल्प यात्रा की शुरुआत करने जा रही। यात्रा अयोध्या धाम से पावन अखन्ड ज्योति लेकर वृंदावन धाम तक जा रही हैं। मार्ग में पडऩे वाले मुख्य धार्मिक स्थलों व गौशालाओं मे आरती पूजन के साथ जन जागरण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जोडऩे का काम करेगी। साथ ही जन सामान्य के साथ इस यात्रा मे गौ माता के प्रति आस्था एप भी चर्चा होगी। यात्रा के अन्तिम चरण वृन्दावन धाम मे विशाल जागृति समागम कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिसमे कई विद्धान मनीषी सन्तगण शिरकत कर रहे हंै। अयोध्या धाम मे यात्रा को राजू दास महाराज व अन्य महंत हनुमानगढ़ी से रवाना करेंगे।
इसी संबंध में सुरक्षा व्यवस्था व अनुमति हेतु आज एडीएम सुभाष प्रजापति को ज्ञापन जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव अमन अवस्थी से बात चीत में बताया की संकल्प यात्रा अयोध्या धाम से चलकर 3 जनवरी 2025 को दोपहर ०२ बजे जमापुर चौराहे पर पहुंचेगी। जहां फर्रुखाबाद टीम व आम जनमानस द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद जामापुर से चलकर सूर्य मंदिर रिलायंस पेट्रोल पंप पर रुकेगी और रात्रि विश्राम के बाद 4 जनवरी 2025 को वृंदावन के लिए प्रस्थान करेगी मौके। पर सचिन अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी, देवांश अग्निहोत्री युवा जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह राठौर जिला संगठन प्रमुख महासचिव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।