पिछले दो महीने में दो दर्जन से अधिक चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद के प्रसिद्ध चौमुखे महांदेव मन्दिर की विपरीत दिशा में स्थित प्रचीन विश्रांत घाट पर बने प्राचीन बाबा विश्वेश्वर महादेव भूतनाथ मंदिर में लगे 70 से 80 किलो वजन का घंटा बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। मंदिर के अंदर से लगभग 11-11 किलो के कई घंटे और भी चोरी कर लिए गए। सुबह जब श्रद्धालु मोहन पांडे रोज की भांति बाबा के दर्शन करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के बाहर गेट पर लगा सबसे बड़ा घंटा गायब है, तो इसकी सूचना उन्होंने मोहल्ला चौहट्टा निवासी राजू यादव को दी। जिस पर मोहल्ले के रामतीरथ, विपिन बाबू, सूरज सैनी, प्रतीक भारद्वाज, भानु सैनी आदि लोगों ने मंदिर पर पहुंचकर देखा तो मंदिर के अंदर भी छोटे-छोटे कई घंटे चोरी कर लिए गए। जिसकी सूचना शमशाबाद थाना अध्यक्ष बलराज भाटी को दी गई, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ज्ञात हो कि जब से थाना अध्यक्ष शमशाबाद ने चार्ज लिया है तब से क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। जिनमें से किसी का अभी तक खुलता नहीं कर पाए हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। —————-
