समृद्धि न्यूज। सावन के तीसरे सोमवार पर लखीमपुर खीरी में छोटी काशी यानी गोला गोकर्णनाथ में भारी भीड़ उमड़ गई है। इस दौरान अशोक चौराहे पर अफरातफरी मच गई जिसमें कई लोग घायल हो गए।
लखीमपुर खीरी की छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए लाखों कांवडि़ए पहुंचे। भक्तों की भारी भीड़ के बीच रात लगभग एक बजे अशोक चौराहे के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं में मंदिर जल्दी पहुंचने की होड़ मच गई। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस घटना में कांवड़ लेकर आई पांच महिलाएं घायल हो गईं। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। सदर कोतवाल अम्बर ने बताया क कि रात 1 बजे मंदिर पहुंचने की जल्दबाजी में कुछ कांवडिय़ा समय से पहले आकर लाइन में लग गए थे, जिन्हें रोकने के समय धक्का मुक्की हुई, कोई भगदड़ जैसी घटना नहीं हुई है। महिलाएं गिर गई थी जिन्हें उठाकर किनारे बैठा दिया गया था।
लखीमपुर खीरी: गोला गोकर्णनाथ में भारी भीड़़, कई महिलायें घायल
