
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्बा फैजबाग में पशु बाजार के पास ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान महेंद्र सिंह उर्फ चौधरी पुत्र राम भरोसे तथा नौशाद पुत्र आकिल निवासीगण कटरा रहमत खां कोतवाली कायमगंज साझे में किए हुए है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे दीवार में नकब लागकर हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब शनिवार को दोनों मैकेनिक दुकान खोलने सुबह पहुंचे तो शटर उठाया तो पीछे की दीवार कटी थी और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना फैजबाग पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीडि़त के अनुसार चोर दुकान में रखी तीन बैटरियां, औजार किट, अल्टरनेटर, आर्मेटर, हॉर्न तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। लगभग ६० हजार का सामान चोरी होना पीडि़त ने बताया है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
