समृद्धि न्यूज। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का एलान कर दिया है। यह जनगणना मूल जनगणना के साथ ही कराई जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना को मंजूरी दी है। मूल जनगणना में ही जाति जनगणना होगी। बुधवार को हुई बैठक में मोदी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया है। कांग्रेस ने प्रस्ताव के बावजूद सिर्फ सर्वे कराया। कांग्रेस ने अपने लाभ के लिए इसका उपयोग किया।् कई राज्यों ने जातिगत जनगणना की है, जिससे भ्रांति फैली है, जाति की गणना मूल जनगणना में शामिल होनी चाहिए।