सपा व्यापार सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

इटावा, समृद्धि न्यूज। समाजवादी व्यापार सभा इटावा की मासिक बैठक शास्त्री चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि सपा जिला विकास गुप्ता विक्की एवं विशिष्ट अतिथि भरथना सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा, व्यापारी नेता गोरखनाथ वर्मा, आकाशदीप जैन रहे। अध्यक्षता राजीव चंदेल व संचालन जिला मंत्री हरीश जौहरी ने किया। रहीस मंसूरी, गुड्डू तथा ओम कृष्ण, सोनी और व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने अपने विचार व्यक्त किए। महामंत्री नवीन कुमार राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन, उपाध्यक्ष सन्तोष सोनी, जसवंत नगर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश वर्मा, शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाह खालिद, इटावा विधानसभा सचिव दिलशाद पहलवान, शहर सचिव आसिफ़ वारसी ने इटावा व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोडक़र प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं में साथ खड़े होकर निदान किया जा सके। आए दिन शहर में लगने वाले जाम की समस्या को भी उठाया गया। जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता ने ऑनलाइन व्यापार से हो रहे व्यापारी भाइयों के नुकसान से निपटने की जानकारी को साझा किया। उन्होंने कहा क्या कारण है देश के दो गुजराती कारोबारियों के लाभ के लिए देश भर के व्यापारियों के हितों को ताक पर रख दिया गया है। आकाशदीप जैन ने व्यापारी की समस्या के निदान के लिए सत्ता के बदलाव को आज की जरूरत बताया। ओमकृष्ण सोनी ने व्यापार में खुशहाली के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आवाह्न किया। रहीस मंसूरी गुड्डू ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि सरकार के हर विभाग में लूट और रिश्वत का इतना खुला खेल हमने अपने जीवन काल में नहीं देखा। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने सभी का आभार जताते हुए बताया 2027 की सरकार व्यापारी ही तय करेगा सत्ता में बैठे लोग ये अच्छी तरह समझ लें कि व्यापारी बड़ी संख्या में इस व्यापार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। उन्होंने कहा अब तो बीजेपी के वोटर और कार्यकर्ताओं की ओर से भी बस एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को एक झटका देना ज़रूरी हो गया है, अब बदलाव आवश्यक हो गया है, इसलिए व्यापार को मटियामेट करने वाले सत्ता से खदेडऩा होगा। इस अवसर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *