इंडिगो की 200 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल

ंसमृद्धि न्यूज। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक इंडिगो की आज देशभर में 200 से ज्यादा घरेलू उड़ानें कैंसिल हुईं। विमान कंपनी ने कहा कि कू्र मेम्बर्स की कमी, टेक्निकल दिक्कतों और एयरपोर्ट पर भीड़ जैसी कई वजहों से उसे फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ी है। इस वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं यात्रियों ने उड़ानें रद्द होने पर विमान कंपनी पर अपना गुस्सा उतारा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, पिछले कुछ दिनों में प्रौद्योगिकी संबंधी समस्याओंए हवाईअड्डे पर भीड़भाड़ और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं सहित विभिन्न कारणों से कई उड़ानों में अपरिहार्य देरी हुई है और कुछ उड़ानें रद्द हुई हैं। पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि एफडीटीएल मानदंडों के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के बाद से इंडिगो को चालक दल की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द हो रही हैं और परिचालन में भारी देरी हो रही है। सूत्र ने कहा, एयरलाइन के लिए मंगलवार को स्थिति खराब हो गई और बुधवार को यह कमी और भी बदतर हो गई, जब देश के विभिन्न हवाई अड्डों से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और देरी से उड़ान भरी गईं। वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है, जिससे एयरपोर्ट पर आईटी सर्विस पर असर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकारते हुए कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह से चेक इन मेंदिक्कत आ रही है, इससे चार एयरलाइंस इंडिगो स्पाइसजेट अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *