सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन

समृद्धि न्यूज। नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है। नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। मूलरूप से हिमाचल के सोलन में 12 जुलाई 1952 को उनका जन्म हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी। आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब माँ के साथ पुन: मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में, आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *