सांसद खेल महोत्सव से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा-सांसद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद मुकेश राजपूत ने फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत की जनसंख्या चीन के बराबर है, लेकिन वहां की अपेक्षा यहां मेडल की संख्या कम है। जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा इसके लिए जनपद में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा पूरे लोकसभा क्षेत्र में 6314 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें अलीगंज विधानसभा से 105, कायमगंज से 1675, अमृतपुर से 886, फर्रुखाबाद सदर 2451 एवं भोजपुर से 1197 प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है। ऑफलाइन के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी-अपनी विधानसभा में रजिस्ट्रेशन कराकर खेल में प्रतिभाग सकते हैं। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ जनों के लिए सांसद खेल महोत्सव में मौका दिया जाएगा। वह भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। 17 अक्टूबर से आयोजित होकर यह महोत्सव 21 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें विभिन्न खेल आयोजित होंगे। जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, मैराथन एवं क्रिकेट आदि सम्मिलित रहेंगे। वरिष्ठजनों के लिए रस्साकस्सी एवं पैदल दौडऩा जैसे खेल शामिल होंगे। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र में स्थित स्पोट्र्स ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है जो कि चीन की आबादी के बाद दूसरी सबसे बड़ी आबादी भारत में है, लेकिन विश्व खेल जगत में चीन के पास सर्वाधिक मेडल और पदक हैं, लेकिन भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए लोकसभा स्तर पर सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहे हैं। इसमें लोकसभा से संबंधित सभी विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर खेल महोत्सव में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि अपनी प्रतिभा को वैश्विक पटल पर भी प्रदर्शित कर सके। खेल महोत्सव के माध्यम से खिलाडिय़ों में खेल के प्रति जिज्ञासा जागृत हो। उसमें सफलतम खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस खेल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य है युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना। सांसद खेल महोत्सव युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का महापर्व है। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खेल एवं फिटनेस फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान ओपन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को सामने लाने स्थानीय नमो फिट इंडिया लीडर्स की पहचान करने तथा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित को लोकसभा क्षेत्र का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। जिसमें ग्राम स्तर ब्लॉक व वार्ड स्तर एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। पत्रकार वार्ता के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *