फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की बैठक नेकपुर स्थित एक प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। फतेहगढ़ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष हाजी अल्लादीन की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से मुन्नालाल वाष्र्णेय को व्यापार मण्डल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राकी गुप्ता को नगर मंत्री मनोनीत किया गया। फतेहगढ़ व्यापार मंडल नगर महामंत्री चमन टंडन एवं व्यापर मंडल के कानूनी सलाहकार रवीश दिवेदी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष रविंद्र वैश्य, उपाध्यक्ष रिजवान ताज, गफ्फार सदस्य व रितेश प्रजापति आदि लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पिछले सप्ताह दूसरे श्यामबिहारी मिश्रा में उमेश चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष व मुन्नालाल वाष्र्णेय महामंत्री थे। उन्होंने अपने गठन के दौरान इन दोनों लोगों को पद मुक्त करते हुए व्यापार मण्डल से अलग कर दिया। जिसके चलते हाजी अल्लादीन ने बनवारी लाल कंछल गुट में फतेहगढ़ व्यापार मण्डल में दोनों लोगों को पदाधिकारी मनोनीत कर स्वागत किया है। मुन्नालाल वाष्र्णेय ने बताया कि व्यापार मण्डल को मजबूत करना मेरा उद्देश्य है। गुटबाजी के चलते पदाधिकारी बदले गये है। अब हम हाजी अल्लादीन के साथ रहकर व्यापार मण्डल को मजबूत करेंगे।
मुन्नालाल व राकी गुप्ता को कंछल गुट में मिली जिम्मेदारी, हुआ स्वागत
