
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाई घाट स्थित गंगा नदी जहां लगभग आधा दर्जन से अधिक कटरी क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से प्रभावित चल रहे हैं। हालात बद से बदतर हो गए। गांव की गलियों तथा घरों में पानी भर गया रास्ते बंद है आने जाने के लिए सिर्फ नाव ही एक सहारा है। बीते दिवस की देर रात्रि उपजिलाधिकारी कायमगंज यदुवंश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारुकी, ईओ आशीष कुमार ने लगभग एक सैकड़ा बाढ़ पीडि़तों को लंच पैकेट वितरित किये। नगर पंचायत की तरफ से बाढ़ पीडि़तों को मोबाइल शौचालय तथा पानी की टंकी भी उपलब्ध कराई गई। उपजिलाधिकारी ने बाढ़ पीडि़तों को आश्वासन दिया कि शासन स्तर से उपलब्ध कराये जाने वाली राहत सामग्री अविलंब पीडि़तों को उपलब्ध करायी जायेगी।
