मरीजों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी-सीएमओ

सीएचसी कायमगंज व कम्पिल का किया औचक निरीक्षण
कायमगंज, समृद्धि न्यूज।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी कायमगंज व कम्पिल का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल लिये।
जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साअधिकारी डा0 अवींद्र कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज व कम्पिल का औक्षक निरीक्षण किया। जिससे सीएचसी में हडक़म्प मच गया। सबसे पहले सीएमओ ने अधीक्षक के कमरे मे पहुँचकर उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाक्टर व एएनएम से विस्तार से महिला मरीजों के सम्बन्ध में खास प्रेग्नेंट के समय उनका उपचार कैसे और क्या-क्या सावधानियाँ रखी जाएं, इन सभी की जानकारी ली। साथ ही दवायें कब और कैसे दी जाती हैं के बारे में भी जाना। उन्होंने अधीक्षक शोभित शाक्य से सीएचसी पर उपलब्ध बेड के बारे में जानकारी ली। इसी तरह से सीएचसी में भर्ती मरीजो से जानकारी ली। इसी दौरान सीएचसी के स्टाफ की मौजूदगी और व्यवहार पर सीएमओ को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सीएचसी पर मौजूद फार्मासिस्ट से सीएमओ ने कुल उपलब्ध दवाओं की संख्या के बारे में पूछा। सीएमओ ने कहा कम्पिल में बाहर लगे बिजली के पोलों के कारण एम्बुलेन्स के आने जाने में काफी दिक्कत होती है। उन विद्युत पोलो को हटवाया जाये। सीएमओ ने कहा कि मरीजों के साथ कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर शिवायत मिलती है तो तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। जो भी सुविधाएं शासन द्वारा मिलनी हैं वह मरीजो तक पहुँचे इसमें कोताही न की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *