
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे की गल्ला आढ़त से अज्ञात चोरों ने नकदी से भरी गोलक पार कर दी। आढ़ती ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कस्बा नवाबगंज स्थित अलीगंज रोड तिराहे पर जुगल किशोर गुप्ता की श्रीवैभव लक्ष्मी ट्रेडर्स कंपनी नाम से गल्ला की आढ़त है। शुक्रवार को वह अपने आढ़त की दुकान से थोड़ी दूरी पर ट्रक में गल्ला लोड कर रहे थे, तभी लगभग 2.30 बजे दिन में कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी आढ़त से नकदी से भरी गोलक उठा ले गया। जिसकी जानकारी होने पर दुुकानदार के होश उड़ गए। उसने काफी खोजबीन की, लेकिन गोलक का कोई पता नहीं चला। तब दुकानदार ने डायल ११२ को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पीआरबी 2659 के कर्मियों ने आढ़ती से जानकारी की। पीआरबी के पुलिसकर्मियों ने थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को सूचना दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा तथा हलका इंचार्ज मोहम्मद अकरम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पीडि़त दुकानदार के बताए अनुसार गोलक में लगभग 2,00,000/- की नगदी रखी हुई थी जो अज्ञात चोर गोलक सहित चुरा ले गए। खबर लिखे जाने तक थाना जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पास पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रहे थे।
