कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म केस: जांच करने पहुंचे अधिकारी, हंगामा, राजनीति तेज

समृद्धि न्यूज। कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। घटना के सामने आते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष पांडे और साउथ सबअर्बन डिवीजन की डीसी बिदिशा कलिता कॉलेज परिसर में पहुंचे और मौके की जांच की।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में एक बार फिर से आरजी कर हॉस्पिटल जैसी हैवानियत देखने को मिली है। जहां एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ छात्र नेता और उसके साथियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। छात्र नेता का नाम मनोजीत मिश्रा बताया जा रहा है जो कि टीएमसी पार्टी से संबंधित है। उसने छात्रा को पद का लालच देकर मिलने के लिए बुलाया था और उसी दौरान उसने सिक्योरिटी गार्ड के रूम में घसीट लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अब एक और मोड़ आया है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीडि़ता को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे उसने ठुकरा दिया था। पीडि़ता ने कभी नहीं सोचा होगा कि शादी का प्रस्ताव ठुकराना उसके लिए इतना ज्यादा भयावह हो सकता है। कोलकाता के कस्बा थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में एक के बाद एक कई बातें सामने आ रही हैं। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस का छात्र नेता है और उसी ने छात्रा को मिलने के लिए कॉलेज में बुलाया था। छात्र नेता लॉ कॉलेज का अस्थायी कर्मचारी है। आरोपी छात्र ने छात्रा को कॉलेज के यूनियन रूम में बुलाया। जहां पर उसके साथ दो अन्य साथी भी मौजूद थे। आरोपी ने छात्रा को जीएस बनाने का झांसा देकर कॉलेज बुलाया था।् छात्रा को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि आखिर आरोपी के मन में क्या चल रहा है। आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो, छात्रा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और वह वहां से बाहर निकल आई।
छात्रा ने आरोप लगाया है कि जब वह कॉलेज के बाहर भागने लगी तो छात्र नेता के साथियों ने मेन गेट बंद कर दिया। इससे पहले की वह संभल पाती और किसी से मदद की गुहार लगा पाती, आरोपी उसे मेन गेट के पास बने सिक्योरिटी रूम में ले गया, उसने रूम बंद कर लिया। छात्रा का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड के रूम में आरोपी छात्र और उसके दोनों साथियों ने उसे बंद कर लिया। वहीं सिक्योरिटी गार्ड बाहर असहाय हालत में खड़ा रहा।
घटना के सामने आते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष पांडे और साउथ सबअर्बन डिवीजन की डीसी बिदिशा कलिता कॉलेज परिसर में पहुंचे और मौके की जांच पड़ताल की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा: ममता बनर्जी की सरकार बंगाल में महिलाओं के साथ दुष्कर्म का समर्थन करती है। कस्बा सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी ममता बनर्जी की टीएमसी का सक्रिय सदस्य है…ममता बनर्जी अपनी तुष्टिकरण की राजनीति और राजनीतिक वर्चस्व के लिए बंगाल में गुंडों की फौज चलाती और उसे संरक्षण देती हैं।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा: लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ जो अत्याचार हुआ है यह दर्दनाक घटना है। यह बहुत गंभीर घटना है। इससे पहले भी कोलकाता के एक अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ था। ममता बनर्जी को इस पर ध्यान देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं, वह महिलाओं की सुरक्षा करने में असफल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा: यह घटना अत्यंत निंदनीय है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन जो लोग टीएमसी से जुड़ाव की बात कर रहे हैं, वे केवल अफवाह फैला रहे हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा: अगर दोस्त ने दोस्त के साथ ऐसा किया, तो पुलिस क्या हर स्कूल-कॉलेज में तैनात रहेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा: कोलकाता लॉ कॉलेज कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले पर कहा मैं बंगाल के लोगों और खासकर मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि भाजपा से सावधान रहें। कोई भी घटना होगी, अगर आप ममता बनर्जी निष्पक्ष भी कार्रवाई करना चाहेंगी तो उससे भाजपा के लोग राजनीतिक लाभ लेना चहेंगे। आए दिन उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म की खबरें सामने आती हैं… महिलाओं की छोडख़ानी के मामलो में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है क्योंकि यहां की सरकार कानून-व्यवस्था को छोडक़र बाकी सभी चीजों पर ध्यान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *