परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिये शव का किया अंतिम संस्कार
कुछ वर्ष पूर्व पत्नी की भी हो चुकी है मौत

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। छत से गिरकर वृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी राधेश्याम उम्र 59 वर्ष जो रात में लाइट जाने के बाद 1 बजे जीने से छत पर गए। छत पर पहुंचते ही वृद्ध का जीने पर पैर फिसल गया और वह आंगन में जा गिरे। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में वृद्ध को लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के 5 पुत्र अशोक, राहुल, सूरज, विशाल और शिवा हैं। मृतक की पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने ढाईघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
