
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ़्तार टैक्टर ने चारपाई पर बैठी वृद्धा को रौंद दियाञ जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टै्क्टर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला काजी टोला निवासी 75 वर्षीय कमरजहां पत्नी महमूद अली घर के सामने खोखे के पास चारपाई पर बैठी हुई थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे टै्क्टर चालक ने चारपाई पर बैठी वृद्धा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान चालक कूदकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन वृद्धा को आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और टै्क्टर को कब्जे में ले लिया।
अस्पताल में खड़े गुमसुम परिजन
