समृद्धि न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत बिहार के लोगों की है। यह जनादेश बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार की शाम दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में जमकर मोदी-मोदी के नारे लगे।
पीएम मोदी जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंच, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की पूरी जनता ने बता दिया फिर एक बार एनडीए सरकार। इस दौरान उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैंने कर्पूरी ठाकुर के गांव से चुनाव अभियान की शुरुआत की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome as he arrives at the party headquarters in Delhi
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar#BiharElection2025 pic.twitter.com/8fsAVzM3Pq
— ANI (@ANI) November 14, 2025
पीएम मोदी ने अपना संबोधन जय छठी मईया के साथ किया। पीएम ने कहा कि यह प्रचंड जीत और अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं, हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हैं, इसलिए पूरा ये बिहार ने आज बता दिया है कि फिर एक बार एनडीए सरकार। बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी वाले कभी विरोध नहीं करते थे, लेकिन कांग्रेस वालों को बहुत चुभता था, मैं आज फिर कहना चाहता हूं कि कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी, बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है, मैंने चुनाव चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।
