एक दिन की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनी 10वीं की छात्रा शगुन राठौर, सुनी समस्याएं

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली मोहम्मदाबाद में एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह राठौर की 14 वर्षीय पुत्री शगुन राठौर को बनाया गया। जो कि सत्यवती पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद में कक्षा 10 की छात्रा है। प्रभारी निरीक्षक बनी छात्रा ने कोतवाली में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना। जमीन संबंधित समस्या को लेकर आए कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव निवासी रोहित कुमार पुत्र मदन सिंह की जमीन पर कूड़े को डालने को लेकर विवाद था। जिसे संबंधित हलका इंचार्ज के लिए जांच के निर्देश दिए गये तथा मामले का निस्तारण व कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गये। साइबर फ्रॉड संबंधी समस्या को लेकर आए पट्टी खुर्द निवासी योगेश कुमार के एकाउंट से बिग ट्री नाम की एक साइड से पैसे काटे जाने के संबंध में शिकायत पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक शगुन राठौर ने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी तथा साइबर थाने के लिए निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *