नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव उखरा में बन रहे 400 केवी बिजलीघर में सोमवार को सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सांसद और अध्यक्ष ने इसके बाद बिजलीघर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता सृजन चौधरी और दीपिका पांडेय से बिजलीघर के निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बिजलीघर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, उपखंड अधिकारी हरिवंश, राजपाल सिंह, आकाश गुप्ता, योगेन्द्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, शिवमंगल सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
