कार व टेंपों की भिड़ंत में एक घायल

*पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल, दोनों वाहन लिये कब्जे में
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कार व टेंपों की आमने-सामने भिडं़त में टेंपों चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर बुधवार की देर रात्रि कार व टेंपो की आमने सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। टेंपो चालक सवारियों को छोड़कर वापस कायमगंज का रहा था। शमशाबाद की ओर से जा रही कार संख्या यूपी 80 एफ बी/5584 जिसे चालक दीपक कुमार निवासी मैनपुरी चला रहा था। रात्रि 10 बजे के करीब फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर ग्राम मुरैठी के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टेंपों क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपों चालक २५ वर्षीय आफताब निवासी कायमगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक व कार में बैठे लोग फरार हो गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टेंपों चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। कार आगरा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र हीरालाल की बतायी जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *