जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बच्चों ने लिया भाग
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रोशनाबाद स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर से विशाल पद यात्रा निकाली गयी। पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए।
जानकारी के अनुसार शनिवार को विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज मंडल के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रोशनाबाद स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर से विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। आयोजित पदयात्रा को अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पद यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे, भारत माता की जय के गगनभेदी नारो के साथ आगे बड़ी। इस पदयात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। धीरे गगनभेदी नारों के साथ पद यात्रा आगे बढ़ीं, जो लगातार आगे बढ़ती गई। हजियांपुर चौराहे से गुजरी पदयात्रा मंझना स्थित कलावती मॉडल पब्लिक स्कूल पहुंची। यहां सभा के आयोजन में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अविनाश चौहान, सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत आदि ने संबोधित कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र के संबंध में अपने-अपने विचार रखे। महामंत्री डी0एस0 राठौर, सुनील रावत, अतुल सिंह गंगवार, वीरेंद्र कठेरिया, संदीप शाक्य, जय गंगवार, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, नीरज अवस्थी, लालू राजपूत, अनिल राजपूत, राहुल राजपूत, विजय गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी, हेम सिंह लोधी, आकाश गुप्ता, रमेश सोमवंशी, बाल गोविंद, गोस्वामी सुभाष राजपूत, ऋषि गंगवार, नरेंद्र गुप्ता, पवन सूर्यवंशी, शिव मंगल सिंह, संजय पाल, रूपेश गंगवार उपस्थित रहेष। कार्यक्रम का संचालन अमन अवस्थी द्वारा किया गया। पदयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में प्रतिभाग करने वाले भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गयी पदयात्रा
