अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समृद्धि न्यूज। गोरखपुर में एक सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाम हरकत सामने आई है। वह स्कूली छात्राओं को अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। अभिभावकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि इसी तरह की हरकत करने पर…
मुख्य लाइन में फाल्ट से 70 गांव अंधेरे में डूबे
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सिवारा विद्युत केंद्र में फाल्ट के कारण लगभग 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार मध्य रात से शुक्रवार सुबह तक सिवारा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 70 क्षेत्रीय गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली कर्मियों द्वारा फाल्ट ठीक किए जाने के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे से आपूर्ति बहाल हुई। जिससे…
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से सीडीपीओ कार्यालय द्वारा की जा रही अवैध वसूली
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सीडीपीओ कार्यालय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से बच्चों की किट देने के नाम पर सौ रुपये की वसूली की जा रही है। जिससे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों में रोष है। नवाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में बने सीडीपीओ कार्यालय पर शुक्रवार को उस समय भ्रष्टाचार उजागर हुआ, जब एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया की बच्चों…
प्रतिबंधित मांगुर मछली की बाजार में जमकर हो रही बिक्री
सस्ती होने के चलते लोग चाव से इसे खरीद रहे कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मीट बाजार में मांगुर मछली खुलेआम बिक रही है, जबकि सरकार ने इसकी बिक्री पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद बाजार में कुंटलों मछली बिकती पायी गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कायमगंज के गल्ला मंडी के निकट…
जन चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्यायें, किया जागरुक
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाई जा रही ग्राम जन चौपाल योजना के तहत अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरहरी तथा ग्राम पंचायत खलवारा में ग्राम जन चौपाल योजना के तहत विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान के निर्देशन में…
डीआईजी व अपर आयुक्त कानपुर ने मेले की तैयारियों का लिया जायजा
सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य सभी व्यवस्थायें दुरुस्त करने के दिये निर्देश फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर मंडल हरिश्चंद्र व अपर आयुक्त कानपुर मंडल रेनू द्वारा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ मेला रामनगरिया की तैयारियों व गंगा आरती स्थल का निरीक्षण किया गया व मेले में तैनात…
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र अंतर्गत तौफीक की मड़ैया निवासी सचिन कुमार उम्र करीब ३५ वर्ष पुत्र दिनेश कुमार अपनी बाइक…
प्रसूता वार्डों में सर्दी से ठिठुर रहीं महिलाएं और नवजात
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र में गिरते तापमान और सर्द हवाओं के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज ठंड से ठिठुर रहे हैं। विशेषकर प्रसूता वार्डों में नवजात और उनकी माताएं सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण परेशान हैं। सीएचसी के वार्डों में हीटर की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि…
मेला श्रीराम नगरिया का भव्य उद्घाटन शनिवार को
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी पांचाल घाट का शनिवार को शुभारम्भ बड़ी भव्यता के साथ होगा। पतित पावनी मां गंगा तट पर पूरे माह चलने वाले मेला श्रीराम नगरिया के उद्घाटन से संबंधित सभी तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण कर ली गई है। दिनांक 3 जनवरी दिन शनिवार को मेला…
