समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। उसने लगातार 11वें दिन कई जगहों पर फायरिंग की है। 4 और 5 मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का तुरंत जवाब दिया।
सीजफायर का यह लगातार 11वां दिन और यह 41वीं बार
पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा एलओसी पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। बिना उकसावे के पाकिस्तानी चौकियों से यह गोलीबारी एक या दो सेक्टरों तक ही सीमित नहीं रह गई है। बल्कि एकसाथ कई सेक्टरों में गोलीबारी हो रही है। हालांकि भारतीय सैनिक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। पाकिस्तान की सीजफायर का यह लगातार 11वां दिन और यह 41वीं बार है।