
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम लहरा रजाकुलीपुर में आवारा सांड के हमले से तीन लोग घायल हो गये। जिससे गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के ग्राम लहरा रजाकुलीपुर निवासी अजय कुमार उर्फ मंगली पुत्र सोवरन सिंह को जाते समय आवारा सांड ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिससे उनकी टांग टूट गयी। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गिरीश चंद पुत्र रामस्वरूप को खेत की रखवाली करते जाते समय सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गये। तथा प्रदीप कुमार पुत्र जबर सिंह को भी सांड ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते है, जिससे बड़ा खतरा बना है। पूर्व ग्राम प्रधान ने प्रशासनिक स्तर पर सांड को पकड़वाए जाने की मांग भी की, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया
