जय परशुराम उद्घोष के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर रेलवे रोड होते हुए चौक, घुमना, नीबा चुअत होते हुए महावीरगंज स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। जहां आरती व प्रसाद वितरण के बाद समापन हुआ। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी व महामंत्री लालाराम दुबे, यात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित व यात्रा संयोजक सौरव मिश्रा एवं विमलेश मिश्रा ने व्यवस्था देखी। भगवान परशुराम की झांकी के साथ बैण्डबाजे की धुन पर भक्तगण झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम की आरती उतारी गयी। नेहरु रोड पर दीप संस्था प्रमुख निमिष टंडन ने फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत कर आरती उतारी। इस मौके पर गोपाल वर्मा, गोविन्दा वर्मा, पवन तिवारी, बबलू मिश्रा, आयुष आदि लोग मौजूद रहे। वहीं नेहरु रोड पर विनयाश होटल के बाहर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संजय गर्ग ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा की। इस मौके पर विनय कुमार अग्रवाल, श्यामजी गर्ग, हरिओम, विनोद, मुकेश आदि लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में धीरज पाण्डेय, अवधेश मिश्रा, राहुल तिवारी, सौरव मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, राघवदत्त मिश्रा, मनोज मिश्रा, शिवम त्रिपाठी, अखिलेश पाण्डेय, अंकित तिवारी, अतुल मिश्रा, अमन अवस्थी, प्रीती तिवारी, डा0 निधि मिश्रा, बबिता पाठक, सोनी शुक्ला, मनोरमा मिश्रा, श्वेता दुबे, सुधेश दुबे, पंकज वर्मा, दीपक द्विवेदी, विनीत अग्निहोत्री, ओमप्रकाश दुबे, अंकुर मिश्रा हनी, डा0 सचिन दुबे, अनुराग दुबे, अनिल मिश्रा, सोमकांत अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा कल्लू, सदानंद शुक्ला, तनिष मिश्रा, भईयन मिश्रा, प्रमोद कुमार दीक्षित, संजय दुबे, बॉबी मिश्रा, भूपेश पाठक, हिमांशु शुक्ला, विकास पाण्डेय, दीपक चतुर्वेदी, राजेश दीक्षित, डा0 अरुण अग्निहोत्री, मनोज कुमार शुक्ला, आदेश अवस्थी, सुरेन्द्र पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, नंदकिशोर दुबे, मनोज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
परशुराम शोभायात्रा का नगर में पुष्प वर्षा के बीच जगह-जगह हुआ स्वागत
