कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार बालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी केेे अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अहिमा निवासी ऋतिक उम्र 10 वर्ष अपने घर से सिले हुए कपड़े उठाने कमालगंज साइकिल से आ रहा था। कमालगंज स्वराज स्कूल के नजदीक ककरैया रोड पर कमालगंज की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे ऋतिक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने ई-रिक्शा द्वारा सीएचसी कमालगंज भेजा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया एवं हालत गंभीर होने पर बालक को डॉक्टर मानसिंह वर्मा द्वारा लोहिया रेफर कर दिया गया।
ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल
