समृद्धि न्यूज। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और जापानी अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने चंद्रयान-5 मिशन के लिए हाथ मिलाया है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पीएम शिगेरू इशिबा की मौजूदगी में की है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह अंतरिक्ष में मानव जाति की प्रगति का प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंद्रयान-5 मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) के बीच सहयोग की घोषणा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम चंद्रयान-5 मिशन के लिए इसरो और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी जाक्सा के बीच सहयोग का स्वागत करते हैं। हमारी सक्रिय भागीदारी पृथ्वी की सीमाओं से परे जा चुकी है और अंतरिक्ष में मानव जाति की प्रगति का प्रतीक बनेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ वार्ता के बाद संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान भारतीय और जापानी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच सहयोग की घोषणा की। यह भारत का पांचवां चंद्रयान मिशन होगा। इससे पहले 2023 में भारत ने चंद्रयान-3 के जरिये इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफल लैंडिंग की थी, जिसकी दुनियाभर में सराहना हुई।
जापान में पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, चंद्रयान-5 के लिए इसरो-जाक्सा साथ करेंगी काम
