Headlines

पुलिस और प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार-डीएम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिन्दु के करीब पहुंच गया है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में कुछ गिरावट आयी है।
गंगा नदी का जलस्तर बीते दो दिनों पूर्व काफी बढ़ गया था। जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.50 सेंटीमीटर के करीब पहुंच गया था, जबकि खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर पर है। गंगानदी का जलस्तर बढऩे से फसलें जलमग्न हो गयी थीं, लेकिन बीते दिन जलस्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गयी। जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बाढ़ आने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने के लिए तीनों तहसील में 24 शरणालय बनाये गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने के लिए 97 नाव को लगाया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी और बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए 64 बाढ़ चौकियों को बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 60 गोताखोरों को तैनात किया गया है, जिससे किसी तरह की जनहानि न हो सके। जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *