कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बिक्री के लिये जा रहीं आधा दर्जन पिकअप मंडी समिति के अधिकारियों ने पकड़ लीं। जिसके अभिलेखों की अधिकारी जाँच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह मंडी कर्मियों नें तिर्वा से अल्लागंज जा रहीं आधा दर्जन मूंगफली भरी पिकअप को रोक लिया। जिनके अभिलेख की जाँच की। जिसमें पता चला की आधा दर्जन पिकअप तिर्वा से आ रही थीं। गाडिय़ों को पुलिस बुलाकर कब्जे में ले लिया गया। मूंगफली लेकर आये ग्रामीणों से अभिलेख मांगे गये, लेकिन वह अभिलेख दिखा नहीं सके। मंडी समिति के अधिकारियों का कहना था कि मूंगफली लेकर आये ग्रामीण अपनी निजी बता रहें हैं, लेकिन वह जमीन का खसरा नहीं दिखा पा रहे हैं। मंडी सचिव अनूप दीक्षित ने बताया कि यदि ग्रामीण अपने खेतों का खसरा दिखा देते हैं तो उनको छोड़ दिया जायेगा। यदि वह खसरा नहीं दिखाते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जायेगा।
मंडी समिति के अधिकारियों ने मूंगफली से लदी आधा दर्जन पिकअप पकड़ीं
