सर्प के डसने से महिला की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सर्प के डसने से महिला की मौत हो गयी। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम जहानपुर मडिय़ा निवासी गीतू उम्र २४ वर्ष पत्नी मोहित तिवारी को शुक्रवार को चाचा बलराम के घर पर दोपहर 2:30 बजे सोते समय सर्प ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गयी। सूचना मिलने पर चाचा बलराम उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि मृतका की मां का निधन बचपन में ही हो गया था, जबकि पिता सुधीर का निधन दो वर्ष पहले हो चुका है। मृतका का सिर्फ एक भाई शंकर है। वह बाहर नौकरी करता है। घटना के बाद चाचा बलराम व चाची वंदना आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतके के दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बेटा आरव 4 वर्ष व छोटा बेटा तनवे 3 वर्ष का है। सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गयेेेे। जिन्होंने पुलिस को तहरीर दी। परिजनों का कहना था कि ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। जिस पर तीन महीने से ससुरालीजनों ने नहीं बुलाया था। तहरीर के आधार पर पति मोहित तिवारी का पुलिस ने चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *