पुलिस ने सात टेंपुओं का किया चालान

लालगेट, आई.टी.आई. आवास विकास में भी चला चेकिंग अभियान
444 वाहन चेक किये गये, 85  वाहनों का किया गया चालान
1 लाख 72  हजार रुपये वसूला गया समन शुल्क
फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने डग्गामार सात टेंपुओं को पकड़ लिया। जिससे चौराहे पर चालकों में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने चौराहे पर भारी पुलिस बल के साथ अवैध रूप से टेंपो में सवारी भरकर चलने वाले टेंपो को पकड़ लिया और पकडक़र थाने लाए। एकाएक कार्यवाही से टेंपो चालकों में अफरा-तफरी मच गयी। टेंपो में बैठी सवारी अन्य वाहन से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुईं। बाद में थाना पुलिस ने सभी सात टेंपो का चालान किया। हलका इंचार्ज मोहम्मद अकरम ने बताया टेंपो चालक चौराहे पर रास्ता अवरुद्ध करते हैं। आज सात टेंपो का चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात निरीक्षक रजनेश कुमार ने लालगेट, आईटीआई चौराहा, आवास विकास तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कई ई-रिक्शों को नाबालिग किशोरों द्वारा बगैर डीएल के चलाते पाया। जिस पर उनका चालान किया। पूरे दिन चले अभियान में करीब एक सैकड़ा वाहनों का चालान किया गया। जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गयी। यातायात निरीक्षक राजनेश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वहीं फतेहगढ़ ट्रैफिक/थाना पुलिस द्वारा हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, प्रेशर हार्न व ट्रैक्टर ट्राली के विरूद्ध निम्नलिखित कार्यवाही की गयी। हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कुल वाहन 211 चेक किये गये। जिनमें 37  का चालान किया गया तथा 73000 समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा अन्य पुलिस बल न प्रेशन हार्न के विरुद्ध कार्यवाही की। वहीं 128  वाहनों को चेक किया। जिसमें 20  का चालान किया तथा ४८००० रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। इस दौरान 105 वाहनों को चेक किया गया। २८ का चालान किया गया तथा ५१००० रुपया समन शुल्क वसूला गया। कुल मिलकर 444 वाहन चेक किये गये। जबकि 85  वाहनों का चालान किया गया। सुमन शुल्क १ लाख ७२ हजार रुपये वसूल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *