फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वक्फ संसोधन बिल को लेकर शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों के बाहर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्र एवं कोतवाली क्षेत्र का पुलिस कर्मियों ने निरीक्षण कर जगह-जगह फोर्स तैनात रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखते हुए थानाध्यक्ष व शहर कोतवाल ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लेग मार्च किया। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद, टाउन हाल मस्जिद, नखास, मनिहारी, खटकपुरा व लालगेट की मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोई भी जुमे की नमाज पर अराजकता करते नहीं दिखायी पड़ा। शांति व्यवस्था बनी रहने पर शहर कोतवाल व कादरीगेट थानाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।
जुमे पर मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस फोर्स
