प्रधानमंत्री आवास के नाम पर प्रधान पति ने वसूले 20-20 हजार रुपये

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को स्थानीय स्तर पर खाऊ कमाऊ नीति के चलते ग्राम प्रधान पति लगा रहे है पलीता। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर २०-२० हजार रुपये की वसूली का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। पीडि़त बोले न्याय न मिला तो प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
विकासखंड शमसाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहमदगंज के मजरा मोलगंज के ग्राम प्रधान पति राकेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 20-20 हजार रुपए लेकर आवास तो दिला दिये, लेकिन अभी तक तीसरी किश्त उपलब्ध नहीं करायी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके चलते गुरुवार को भ्रष्टाचार का शिकार हुए ग्रामीण विकास खण्ड शमशाबाद कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। बीडीओ के न मिलने पर कई घंटे इंतजार करने के बाद लौट गये। शिकायत करने वालों में लाभार्थी रिंकी देवी पत्नी राम लड़ेते, गुडिय़ा पत्नी जमील खान, सबीना पत्नी नबी हसन सहित आधा दर्जन ग्रामीण के नाम शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि तीसरी किश्त न आने पर कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि न्याय न मिला तो प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। जब इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी समीम असरफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में जानकारी नहीं है। ग्रामीणों द्वारा शिकायती पत्र दिया जाता तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *