समृद्धि न्यूज। कुछ दिन पहले तक गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली समेत उत्तर भारत के लोग अब चैन की नींद सो रहे हैं। दो-तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के राज्यों का ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। दिल्ली ही नहीं मुंबई-गुजरात में भी गर्मी से राहत दिलाती बारिश का अनुमान जताया है। पहाड़ों की बात करें तो वहां पर कुछ जगहों पर हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। उत्तराखंड में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है।
आइए जानते हैं कि आज देश भर में मौसम कैसा रहने वाला
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देश में प्री-मॉनसून साफ दिख रहा है। देश के मैदानी इलाकों में आंधी और बरसात लगातार जारी है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में बरसात और बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग रोजाना देश भर में मौसम का पूर्वानुमान जारी करता है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से हल्की बरसात और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अधिकतम 36. 38 और न्यूनतम तापमान 25. 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रह सकता है।
यूपी में कैसा मौसम
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।् राज्य की राजधानी लखनऊ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर में बादल रह सकते हैं।् अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला हैण् येलो अलर्ट ह।
बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश
बिहार में तेज हवाओं 50.60 किमी/घंटा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली चमक सकती है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 34.36 डिग्री और न्यूनतम 23.25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने बिहार के लिए यलो अर्लट जारी किया है। वहीं झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35.37 डिग्री और न्यूनतम 24.26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।