
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत के मोहल्ला इमली दरवाजा बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने बैठकर 67 शिक्षकों को परीक्षा के पेपर वितरण किये। शिक्षकों के साथ सभागार में बैठक कर शिक्षकों को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। सुबह से ही कार्यालय पर शिक्षकों की भीड़ लगी रही। सभागार में शिक्षक परीक्षा के पेपर लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया सुबह 10.00 बजे से परीक्षा से शुरू कर दी जाएगी। कक्षा 3 की परीक्षा 60 मिनट, कक्षा 6 की परीक्षा 75 मिनट और कक्षा 9 की परीक्षा 90 मिनट मैं कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान एफ आई 67 नियुक्त किए गए हैं और तीन वीएलसी की नियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान किसी तरीके की कोई लापरवाही मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
