महिलाओं व बालिकाओ के स्वास्थ्य और शिक्षा पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5.0 कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए गए, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने की।
जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या जन्मोत्सव से किया गया। इस दौरान केक काटकर बालिकाओं के जन्मोत्सव मनाया गया और 30 नवजात बालिकाओं के अभिभावकों को बेबी केयर किट प्रदान की गईं। अपर्णा यादव ने बताया कि बालिकाएं परिवार और समाज की शक्ति होती हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
इसके बाद गदनखेड़ा बाईपास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम संपन्न हुआ । नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन कर बालिकाओं को फल और मिष्ठान वितरित किए गए।
उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला और बालिका आत्मनिर्भर बने और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, वन स्टॉप सेंटर के विधि-सह परिवीक्षा अधिकारी अवधेश कुमार सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *