राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीटीआई सुनील कुमार का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश विद्यालय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता वाराणसी मंडल वाराणसी में 4 नवंबर से 8 नवंबर तक संपन्न होने वाली है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रदेश के सभी मंडलों में विजेता छात्र हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन हेतु डॉ0 भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य हरबंस सिंह ने आदेश जारी कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु चयन करता, निर्णायक, अभिलेख समिति का गठन किया है। जिसमे कि प्रदेश के कई योग्य व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतियोगिता में जनपद से पहली बार जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार पाल को सदस्य चयन मंडल निर्णायक मंडल समिति में शामिल किया गया है। इससे पूर्व भी व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार पाल को प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी सदस्य निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था। फर्रुखाबाद के इतिहास में किसी भी व्यायाम शिक्षक को पहली बार प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता निर्णायक मंडल समिति में शामिल किया जाना गौरव की बात है। इस बात की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने दी है। जनपद के व्यायाम शिक्षक क्रीड़ा सचिव अतुल दास, देवेंद्र कुमार, केशव गंगवार, सत्येंद्र सिंह, प्रवेश शाक्य, अर्जुन प्रताप सिंह, राहुल यादव, अभिषेक अवस्थी, सुब्रत शाक्य, इनजॉज अहमद सिद्दीकी, अनुराग पटेल, शुभम मौर्य, राकेश कुमार, अनिकेत कुमार, प्रसुभ कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह, देवेंद्र यादव, रितु मिश्रा, आरती यादव, नेहा भारद्वाज, मनीषा यादव, अनूप यादव, गजेंद्र चौहान आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *