
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने नगर निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार कर गति दी।
बजरिया स्थित बड़ा खेल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में जनता समाजवादी पार्टी के चेयरमैन व नगर पंचायत अध्यक्ष को जिताने के लिए उतावली बैठी है। पूरे प्रदेश में दौरा किया है सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के साथ लोग खड़े हुए दिखायी दिये हैं। नगर पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी एकता चौधरी के समर्थन में बड़ा खेल बजरिया में सभा को संबोधित किया। वरिष्ठ सपा नेता डॉ0 जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद की सभी सीटें सपा जीतेंगी। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
